LPG Price: एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती! सरकार ने दी राहत, अब जानें नई कीमतें राहत उद्देश्य

LPG Price: एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती! सरकार ने दी राहत, अब जानें नई कीमतें

भारत में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में सरकार द्वारा कई परिवर्तन किए जाते हैं। आज 1 जुलाई 2025 से गैस सिलेंडर की कीमतों में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। आपको बता दें 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार द्वारा इसकी कीमत में 60 रूपए की कटौती की गयी है। यह फैसला उन लोगों के लिए लाभकारी है जो अक्सर सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान रहते हैं। कीमतों में कटौती से ग्राहक अब आसानी से अपना गैस सिलेंडर भरवा सकते हैं।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

अभी तक कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। आपको बता दें कुछ समय पहले दिल्ली में इसकी कीमत 1723.50 रूपए थी जिसमे 58.50 रूपए की कटौती हुई है और अब इसकी कीमत 1665 रूपए हो गयी है। मुंबई में 1616 रूपए की कीमत है 58.50 रूपए की कमी आई। कोलकाता में 1769 रूपए है 57 घटाए गए हैं। इसके अलावा चेन्नई में इसका दाम 1823.50 रुपए, भोपाल में 1787.50 रूपए और पटना में 1929.50 हुई है।

यह भी पढ़ें- Gas Booking: अब ऑनलाइन बुक नहीं कर पाएंगे ‘गैस सिलेंडर, क्या है वजह देखें

क्या सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती?

लोगों को बढ़ती महंगाई में सहायता प्रदान करने के लिए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। सरकार का चाहती है कि उपभोक्ताओं को कम कीमत में सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। यह कटौती लगातार चार महीने से हो रही है।

  • अप्रैल के महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 41 रूपए की कटौती हुई थी।
  • मई की बात करें 14.50 रूपए की कटौती हुई है।
  • वही जून महीने में 24 रूपए की

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं!

आपको बता दें सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। देश के राज्यों में घरेलु सिलेंडर की प्राइस अलग अलग निर्धारित है। दिल्ली की बात करें तो यहाँ 853 रूपए घरेलू LPG सिलेंडर है वहीं 14 किलो के घरेलू सिलेंडर मुंबई में 852 रूपए का मिल रहा है।

सरकार की तरह से मिलेगी राहत

जैसा की आप सब जानते हैं सरकार देश के उपभोक्ताओं के लिए कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं संचालित करती है ठीक उसी प्रकार रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में नई नई योजनाएं शुरू की जाती है। जनता को ऊर्जा सस्ते दामों में मिल पाएगी।

Leave a Comment