
आजकल के समय में हम बेहतर स्वास्थ्य के लिए अलग अलग तरह के भोजन को बनाते हैं जिससे हमारी सेहत अच्छी बनी रहे, और अधिकतर हम खाना बनाने के लिए लोहे, एल्युमिनियम और तांबे जैसे बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन बर्तनों में यदि हम गलत भोजन बनाते हैं तो हम बड़ी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। जी हां, अगर आप रोजाना एल्युमिनियम के बर्तन में खाना खाते हैं अथवा बनाते हैं तो इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
एल्युमीनियम के बर्तन में ये ना बनाए
आपने हर घर में देखा होगा कि लोग अक्सर खाना एल्युमीनियम के बर्तन में अधिक बनाना पसंद करते हैं लेकिन कुछ मामलों में यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। बता दें इस बर्तन में टमाटर की चटनी या कोई भी चटनी, नीबूं, दही, इमली अथवा कोई भी अम्लीय पदार्थ नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे एल्युमीनियम का रिसाव तेजी से बढ़ जाता है और वह खाने में मिल जाता है।
यह भी पढ़ें- Gold Storage Rule: ये है घर में सोना रखने की लिमिट, जानें घर में सोना रखने के नियम
हड्डियाँ हो सकती है कमजोर
बता दें एल्युमीनियम के लाभ हैं तो नुकसान भी है। यह एक ऐसा पदार्थ है जो बॉक्साइट अयस्क से बनाया जाता है। मूल चिकत्सा प्रणाली के अकॉर्डिंग बताया गया है कि इस धातु का बर्तन आयरन एवं कैल्शियम को अवशोषित करने में सहायक होता है।
अगर हम इसके बर्तनों में रोजाना खाना बनाते अथवा खाते हैं तो इससे हमारे शरीर की हड्डियां अंदर से खोखली और कमजोर पड़ सकती हैं। क्योंकि यह हमारे शरीर के कैल्शियम को भी खत्म कर देता है ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में काम आते हैं। इस बर्तन में जो खाना बनता है उसके कुछ पोषक तत्व ख़त्म अथवा बहुत कम ही हमें मिल पाते हैं।
इससे होते हैं खतरनाक नुकसान
शरीर में अधिक एल्युमीनियम का ग्रहण होना परेशानी खड़ी कर सकता है। इससे शरीर में टीबी रोग भी हो सकता है इसके साथ ही हमारी किडनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त यह तंत्रिका तंत्र और पाचन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।