
भारत में अपनी भविष्यवाणी और कथाओं को लेकर चर्चित बागेश्वर धाम बाबा बहुत प्रसिद्ध बाबा हैं। देश के साथ साथ विदेश में भी इन्हे लोग खूब पसंद करते हैं और दूर दूर से लोग इन्हे मिलने आते हैं। अक्सर ये अपनी कथा और सम्पति को लेकर चर्चा में रहते हैं। वायरल होने की वजह से सोशल मीडिया में लोग इनके मीम्स भी बनाते हैं। कई बार ये अपनी बातों से खूब ट्रोल भी किए जाते हैं। आइए आज हम इनकी सम्पति और ये एक कथा का कितना चार्ज लेते हैं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले हैं।
बागेश्वर धाम के बाबा की अद्भुद बातें
धीरेन्द्र शास्त्री कुछ समय पहले अखिलेश यादव के बयान से घिर गए थे जिस वजह से कई लोग इन पर भड़कते हुए नज़र आए। आपको बता दें अखिलेश यादव द्वारा धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने 50 लाख रूपए का अंडर टेबल लिया है। लेकिन बाबा ने इस बात को सच मानने से इंकार किया है कि यह एक झूठी बात है जिसे अफवाह फैलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Gold Storage Rule: ये है घर में सोना रखने की लिमिट, जानें घर में सोना रखने के नियम
एक कथा की कितनी फीस लेते धीरेन्द्र शास्त्री
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार धीरेन्द्र शास्त्री महीने में करीबन 3 कथाएं करते हैं। एक कथा को समाप्त होने में 10 से 15 दिन तक का समय लग सकता है। वे एक कथा करने के लिए 3 लाख से लेकर कई लाख रूपए फीस लेते हैं। फीस की कीमत हमेशा एक जैसी नहीं रहती यह घट बढ़ सकती है। इसके आलावा जो आर्गेनाइजर होता है उन्हें और भी खर्चे करने पड़ते हैं।
बागेश्वर धाम के बाबा की कुल संपत्ति?
रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि धीरेन्द्र शास्त्री को भक्तों द्वारा प्रेम स्वरुप कई करोड़ रुपयों का दान मिलता है इसके अलावा वे अपनी कथाओं से तो कमाते हैं ही। इनकी जो कुल सम्पति है वह 20 करोड़ रूपए बताई गई है। जितना भी इन्हे दान मिलता है ये उसका इस्तेमाल समाजिक कार्यों में लगाते हैं और ये कैंसर अस्पताल का निर्माण करा रहे हैं जहां लोगों का मुफ्त में इलाज हो सके। इस बात को लेकर कुछ समय पहले देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी इनकी तारीफ़ की गई थी।