Join Youtube

खत्म हुई नो डिटेंशन पॉलिसी! अब 5वीं और 8वीं में फेल होने पर नहीं मिलेगा अगली क्लास में प्रमोशन

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नो डिटेंशन पॉलिसी को खत्म कर दिया है। अब से अगर 5वीं और 8वीं कक्षा का कोई छात्र फेल होता है तो वह अगली कक्षा में नहीं जा पाएगा

Published On:
खत्म हुई नो डिटेंशन पॉलिसी! अब 5वीं और 8वीं में फेल होने पर नहीं मिलेगा अगली क्लास में प्रमोशन

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा के नियमों में बड़ा परिवर्तन किया है। इन नियमों को 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों के लिए लागू किया जाएगा। अब से यदि इस कक्षा का कोई बच्चा कम अंक लाकर फेल हो जाता है तो वह अगली कक्षा में नहीं जा पाएगा। छात्र को पास होने के लिए न्यूनतम अंक अवश्य ही लाने होंगे। सरकार ने अब नो डिटेंशन पॉलिसी को समाप्त कर दिया है। अब यह रूल्स प्रत्येक स्कूल में लागू होंगे। आइए इस पूरी जानकारी को लेख में विस्तार से जानते हैं।

यह भी देखें- EPS-95 पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पेंशन ₹7,500 करने की मांग, क्या सरकार लेगी यह बड़ा फैसला?

दोबारा परीक्षा का अवसर छात्रों के लिए

केंद्र सरकार के बनाए गए नियम के आधार पर अगर कोई स्टूडेंट 5वीं और 8वीं क्लास की सालाना एग्जाम में फेल हो जाता है तो उसे एक और बार परीक्षा देने का अवसर मिलता है। लेकिन यदि छात्र दूसरी बार परीक्षा में पास नहीं होता है तो उसे अगली कक्षा में नहीं भेजा जाएगा। सरकार ने इन नियमों का पालन करने के लिए सभी राज्यों के लिए आदेश जारी किए हैं।

इस साल फेल हुए 762 छात्र

जानकारी के लिए बता दें इस साल 762 छात्र फेल हुए हैं क्योंकि नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म कर दी गई है। यह नियम समर विकेशन वाले स्कूलों में जारी किया गया है। 762 बच्चों में से 183 बच्चे 5वीं और 579 बच्चे 8वीं कक्षा में फेल हुए हैं जिन्होंने दूसरी बार परीक्षा दी थी।

वहीं शीतकालीन विद्यालयों में 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं में यह नियम दिसंबर 2025 से लागु होने वाले हैं। शिक्षा में सुधार हो सके इसके लिए कांग्रेस सरकार ने यह फैसला लिया है।

ends no detention policy

Leave a Comment