
Gold Storage Rule: भारत में सोने को बहुत ही महत्वपूर्ण माना है। यह न सिर्फ निवेश का अच्छा तरीका है, बल्कि हमारी परंपराओं और रिवाजों का भी हिस्सा है। खासकर शादी या किसी खास मौके पर सोने की खरीदारी होती है। इसके अलावा, महिलाएं सोने के आभूषण पहनने का बहुत शौक रखती हैं। कई परिवार अपनी आने वाली पीढ़ियों की शादी के लिए सोना पहले से ही जमा कर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में सोने की भी एक लिमिट है? अगर आप इस लिमिट से ज्यादा सोना रखते हैं, तो आपको टैक्स विभाग को इसके बारे में जानकारी देनी होती है। आइए जानते हैं, सोना रखने की लिमिट क्या है और इसके साथ जुड़े टैक्स नियम क्या हैं।
घर में कितने ग्राम सोना रखा जा सकता है?
भारत में सोना रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार, यदि आप घर में सोना रखते हैं तो उसे एक सीमा के अंदर रखना चाहिए। इस सीमा से ज्यादा सोना रखने पर टैक्स विभाग को इसके बारे में बताना होगा।
आपको बता दें अविवाहित महिलाएं 250 ग्राम तक सोना रख सकती हैं। वहीं, अविवाहित पुरुषों के लिए यह सीमा केवल 100 ग्राम है। विवाहित महिलाओं के लिए यह सीमा 500 ग्राम तक है, जबकि विवाहित पुरुषों को केवल 100 ग्राम सोना रखने की अनुमति है। यदि आप इन सीमाओं से अधिक सोना रखते हैं, तो आपको टैक्स विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी और आपके घर की जांच हो सकती है।
सोने पर टैक्स
अगर आप सोने को बेचने का विचार करते हैं, तो आपको टैक्स के बारे में भी पता होना चाहिए। CBDT के नियमों के अनुसार, यदि आप सोने को तीन साल के भीतर बेचते हैं, तो आपको शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Short-Term Capital Gain Tax) देना होगा। वहीं, अगर आप सोने को तीन साल से ज्यादा समय तक रखते हैं और फिर बेचते हैं, तो आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (Long-Term Capital Gain Tax) देना होता है। यह टैक्स उस पर लगता है, जब आप सोने को बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
सोने के दाम में बढ़ोतरी
भारत में सोने के दाम अक्सर बदलते रहते हैं। इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग-सप्लाई है। 14 मार्च, होली के मौके पर सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी गई थी। उस दिन 24 कैरेट सोने का दाम 600 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 8876.3 रुपये प्रति ग्राम हो गया था। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 8138.3 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिसमें 550 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई।
जब सोने के दाम बढ़ते हैं, तो यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। ऐसे समय में लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं, खासकर अगर सोने की कीमत स्थिर या बढ़ रही हो।
सोना रखने के नियम और टैक्स: क्या ध्यान रखें?
अगर आप सोना खरीदने और घर में रखने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको सोने की लिमिट के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यदि आपने सोने को स्टोर करने की सीमा से ज्यादा जमा कर लिया है, तो आपको टैक्स विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही, अगर आप सोने को बेचने का सोच रहे हैं, तो टैक्स के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के बारे में सही जानकारी रखने से आपको टैक्स में कोई परेशानी नहीं होगी।
इसके अलावा, सोने के दामों में होने वाली बदलाव को समझना भी बहुत जरूरी है। इस जानकारी से आपको सही समय पर निवेश करने का मौका मिल सकता है।