
PSEB Syllabus 2025: हाल ही में पंजाब शिक्षा बोर्ड नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बच्चों के पूरे सिलेबस को अपडेटेड किया है। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिलेबस चेक कर सकते हैं। पीएसईबी ने कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों का सिलेबस चेंज किया है ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या ना हो। छात्र इस नए सिलेबस को ऑनलाइन आसानी से घर बैठे डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- School Closed: भारी बारिश के चलते इन राज्यों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी, देखें लिस्ट
क्या है सिलेबस की खासियत
पंजाब शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने छात्रों के पाठ्यक्रम को और भी आसान बनाने के लिए यह सुविधा शुरू की है।
- विद्यार्थी को सिलेबस को ढूंढने में परेशानी ना हो, इसके लिए सिलेबस को कक्षा एवं विषय के अनुसार डिस्ट्रिब्यूटेड किया है।
- जो नए सिलेबस हैं उसके विषय की जो सामग्री है उसे भी अपडेट किया गया है। इसके अलावा मार्किंग स्कीम एवं प्रैक्टिकल असेसमेंट के लिए भी गाइडेंस दी गई है।
- जितने भी बच्चे कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6 से 7वीं कक्षा में पढ़ते हैं उनके पाठ्यक्रम को समूह में विभाजित किया गया है। इसके आलावा कक्षा 5, 8, 9, 10, 11 एवं 12वीं कक्षा के लिए अलग पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है।
- बच्चों की अंग्रेजी भाषा को सुधारने के लिए सिलेबस में इंग्लिश प्रैक्टिकल सामग्री की भी ऐड किया गया है। बच्चे अंग्रेजी भाषा में अपनी पकड़ मजबूत बना पाएंगे। इसमें ऑडियो फाइल के साथ वर्कशीट भी अपलोड की गई है। इससे सीनियर क्लास के बच्चे आसानी से बोर्ड की तैयारी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- CTET Notification 2025 Out: CTET जुलाई एग्जाम का नोटिस जारी, इस दिन होगा Exam
PSEB Syllabus 2025 ऐसे करें डाउनलोड
PSEB ने बोर्ड परीक्षा का सिलेबस ऑनलाइन अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड किया है। आप वेबसाइट विजिट करके न्यू सिलेबस चेक कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सर्वप्रथम PSEB की Official Website pseb.ac.in को विजिट करना है।
- फिर आप इसके होम पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां पर आपको सिलेबस का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा इसमें आपको सिलेबस 2025-26 के दिख रहे लिंक पर क्लिक कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपनी कक्षा और विषय पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने न्यू पेज में एक PDF फाइल खुलकर आएगी जिसमे आपका पूरा पाठ्यक्रम दिया होगा।
- अब इस फाइल को सुरक्षित करने के लिए आप डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
- तो इस प्रकार आप बहुत आसानी से अपना सिलेबस चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।