UIDAI का बड़ा फैसला! अब मृत व्यक्ति का आधार होगा आसानी से बंद, जानिए myAadhaar पोर्टल से कैसे करें प्रोसेस

UIDAI का बड़ा फैसला! अब मृत व्यक्ति का आधार होगा आसानी से बंद, जानिए myAadhaar पोर्टल से कैसे करें प्रोसेस

भारत में आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान के साथ कई महत्वपूर्ण कामों के लिए किया जाता है। हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड के लिए एक एक नई सुविधा को शुरू किया गया है जो कि बहुत काम आने वाली है। जानकारी के लिए बता दें इस सुविधा को आधार नंबर के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

अक्सर कई लोगों के परिवार से जब किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो वे निधन की सूचना नहीं देते हैं और उसके आधार नंबर का इस्तेमाल गलत कामों जैसे कि सब्सिडी लेने अथवा सरकारी लाभों को लेने के लिए करते हैं। इसके लिए सरकार ने myAadhaar पोर्टल को बनाया है जिसका उपयोग फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया जाएगा।

UIDAI ने 16 जुलाई 2025 को प्रेस में आधिकारिक सूचना में साफ़ साफ़ कह दिया है की यदि किसी परिवार में सदस्य की मृत्यु हो जाती है और जब उसका मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाता है उसके बाद ही आप myAadhaar पोर्टल पर मृत्यु की जानकारी दे सकते हैं।

यह भी देखें- राशन कार्ड वालों की मौज एक साथ मिलेगा 3 महीने फ्री राशन Ration Card News

यह नई सेवा कैसे करेगी काम?

यूआईडीएआई ने मृत व्यक्ति का आधार कार्ड बंद कराने के लिए एक बढ़िया नई सुविधा को शुरू किया है। इसके लिए आप myAadhaar पोर्टल में जाकर परिवार के मृतक सदस्य की जानकारी आसानी से देकर आधार बंद करा सकते हैं। इस सुविधा का लाभ 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को दी हुई है यानी की यहां के नागरिक इसका फायदा उठा सकते हैं।

जानकारी देने के लिए आपको पोर्टल पर विजिट करना है और मृत व्यक्ति का आधार नंबर, मृत्यु पंजीकरण संख्या और मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है। अगर आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी सही होती है तो मृतक के आधार कार्ड को बंद करने के लिए कार्यवाई की जाएगी। इसके बाद उसका आधार कार्ड आसानी से बंद हो जाता है। इस प्रकार से आप सफलतापूर्वक यह काम घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।

इन लोगों पर है UIDAI की नजर

आजकल UIDAI एक मुख्य काम पर लगा हुआ है वह यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि कौन से आधार कार्ड धारक 100 वर्ष से अधिक के हो गए हैं। क्या ये लोग अभी जीवित हैं अथवा नहीं। इस काम को करने के लिए सभी राज्य सरकारों को ऑनलाइन डेटा सेंड किया जा रहा है ताकि लोगों की पहचान की जा सके।

Leave a Comment